पानसेमल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, विधायक श्याम बरडे ने किया निरीक्षण, बारिश से मक्का-केले की फसल तबाह, प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक
मलफा, टेमला सहित कई गांवों में फसल नुकसान का आकलन, राहत और मुआवजा देने पर जोर

जनोदय पंच। पानसेमल क्षेत्र में असमय बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का विधायक श्याम बरडे ने निरीक्षण किया। प्रभावित गांवों में किसानों से संवाद कर नुकसान का आकलन किया गया और अधिकारियों को त्वरित सर्वे व मुआवजा देने के निर्देश दिए गए।
पानसेमल। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलफा, टेमला, भातकी, मोरतलाई एवं मलगांव में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई असमय बारिश और ओलावृष्टि से फसले खराब हुई। शुक्रवार को पानसेमल विधायक श्याम बरडे ने प्रभावित मक्का और केले की फसलों का तहसीलदार, राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम के साथ निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना गया और फसलों को हुए नुकसान का गंभीरता से आकलन किया गया। कई स्थानों पर फसलें आंशिक एवं पूर्ण रूप से नष्ट हुई हैं, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों को दिए त्वरित सर्वे के निर्देश
विधायक बरडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि त्वरित गति से सर्वे कार्य पूर्ण कर वास्तविक नुकसान का सही आकलन किया जाए तथा प्रभावित किसानों को शीघ्र, पारदर्शी और नियमानुसार मुआवजा एवं राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि कोई भी पात्र किसान सहायता से वंचित न रहे।

विधायक ने किसानों की समस्या को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इस कठिन समय में सभी प्रभावित किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्हें हर संभव सहायता दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनीस, नंदकिशोर चौपड़ा, प्रकाश जोशी, उमेश पाटिल, बालकृष्ण पाटिल, मलफा सरपंच गंगाराम खेड़कर, संतोष छबूलाल पवार, छगन खेड़कर, रतीलाल पोहल्या, उखाजी उमराव, नितिन येवले सहित अन्य किसान भाई उपस्थित रहे।




