खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

वरला में ढाबा संचालक की पत्थर मारकर हत्या, आरोपी फरार, वारदात से सनसनी

जनोदय पंच। वरला थाना क्षेत्र में ढाबा संचालक निलेश भावसार की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मनोज बिरारे फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और आरोपी की तलाश के लिए टीम रवाना की गई।

वरला। थाना क्षेत्र के बलवाड़ी में गुरुवार सुबह ढाबा संचालक निलेश भावसार (45) की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि निलेश अपने घर से वरला रोड स्थित ढाबे की ओर जा रहे थे, तभी उनके पड़ोसी मनोज बिरारे (35) ने बाइक से पीछे से टक्कर मार दी।

निलेश के जमीन पर गिरते ही मनोज बिरारे ने पास पड़े ईंट-पत्थरों से उनके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से निलेश घटनास्थल पर ही अचेत हो गए। शोर सुनकर उनके बड़े बेटे और एक नौकर मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नारायण रावल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मर्ग कायम किया है और शव का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वरला में कराया जा रहा है।

जांच और तलाश जारी

एसडीओपी अजय वाघमारे ने बताया कि आरोपी मनोज बिरारे, मृतक का पड़ोसी है और सहकारिता समिति में कंप्यूटर ऑपरेटर है। घटना के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई है।


 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!