खरगोन-बड़वानी

बड़वानी; मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई गठित , पूरे जिले से 7 उपाध्यक्ष ,7 सचिव ,7 संयुक्त सचिव 1 कोषाध्यक्ष की नियुक्ति

बड़वानी-प्रदेश में पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रहे ट्रेड यूनियन से पंजीकृत सबसे बड़े संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल ने बड़वानी जिले में जिला अध्यक्ष के नरेंद्र तिवारी व महासचिव कपिलेश शर्मा द्वारा बड़वानी जिले की कार्यकारणी का गठन किया गया है ।

जिंसमे पत्रकार साथी प्रमोद सैनी ,साथी अंतिम राठौर ,साथी पंकज लड्ढा ,साथी कुंदन पवार , साथी बापू मोरे ,साथी अरुण गुप्ता ,एवं साथी राजेश शर्मा को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है , वहीं सचिव पद के लिए खेतिया पानसेमल क्षेत्र से जयेश पटेल , सेंधवा से साथी दुर्गेश शर्मा , साथी अरविंद कुशवाह , पानसेमल से साथी सतीश केवट , चाचरिया से साथी मौजीलाल चौहान , पलसूद से साथी सचिन पाटीदार , खेतिया पानसेमल से साथी राजाराम गायकवाड़ की नियुक्ति की गई है । कोषाध्यक्ष के रुप में साथी प्रिंस मंगल को नियुक्ति दी गयी है ।

7 संयुक्त सचिव 4 कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त

संघ की जिला इकाई में 7 संयुक्त सचिव नियुक्त किये गए है जिंसमे साथी अंकित चावड़ा , साजिद खत्री , जाहरिया डुडवे ,जयस सोनी ,जितेंद जोशी , अंशुल गुप्ता , अमृत इशी को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है । वहीं जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में साथी प्रिंस शर्मा , साथी अजमत मंसूरी , साथी प्रशांत सिरसाठ कार्यभार संभालेंगे। यह नियुक्ति संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के मार्गदर्शन में व महासचिव सत्यनारायण वैष्णव के निर्देशन में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी परसराम चौहान, निमाड़ संभाग के अध्यक्ष विजय मोरे की अनुशंसा पर की गई है।

पत्रकारों के हितों की रक्षा के प्रतिबद्ध श्रमजीवी पत्रकार संघ

संघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में बड़वानी जिले के पत्रकारों के मान-सम्मान, स्वाभिमान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती से कार्य करेगा तथा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी। नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों द्वारा सभी वरिष्ठ साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे और शीघ्र ही जिले मे संगठनात्मक विस्तार करेगे । इस नियुक्ति से जिले के पत्रकारों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। जिले के अनेक वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने नवनियुक्त जिला इकाई को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!