खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
संभागायुक्त ने किया सीईओ जनपद पाटी को निलंबित

बड़वानी; संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने जनपद पंचायत पाटी के सीईओ श्री पराग पंथी को सामुदायिक एवं हितग्राही मूलक कार्यो में रूचि नही लेने, जिला पंचायत सीईओ द्वारा दिये गये कारण बताओं सूचना पत्र का उत्तर प्रस्तुत नही करने तथा कर्तव्य से सतत् अनुपस्थित रहने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत निलंबित किया है। निलंबन काल में श्री पंथी का मुख्यालय जिला पंचायत बड़वानी नियत किया गया है।



