खरगोन-बड़वानी

आदर्श महाविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

बड़वानी। नगर के शासकीय आदर्श महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित के मार्गदर्शन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी परिपेक्ष्य में महाविद्यालय में व्याख्यान संवाद और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। व्याख्यान कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्य ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर भारत रत्न भारत के संविधान निर्माण में उनकी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही। संविधान सभा में संविधान लेखन प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में अभूतपूर्व योगदान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. बी. एस. मुजाल्दे ने मुख्य वक्ता के रूप में बाबा साहब के जीवन के संघर्ष को रेखांकित किया और विद्यार्थियों को सीखने की, प्रेरणा लेने की आवश्यकता को बताया ।डॉ आंबेडकर ने अपने जीवन में चुनौतियों का सामना करते हुए समाज के लिए कार्य किया। गरीब पिछड़ी जातियों के उत्थान हेतु उनका योगदान अविस्मरणीय रहा।

उन्होंने महापुरुषों से प्रेरणा ली। अपने जीवन को समाज के कल्याण हेतु समर्पित कर दिया। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के जिला नोडल और भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. अनिल पाटीदार ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किये तथा एक प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान और कृतित्व पर निबंध लेखन किया। विद्यार्थियों की सहभागिता से डॉ. आंबेडकर के जीवन के विविध पहलुओं को जानने का अवसर प्राप्त हुआ। महाविद्यालय में आयोजित व्याख्यान संवाद और प्रतियोगी कार्यक्रमों का संचालन डॉ. दिनेश पाटीदार द्वारा किया गया तथा आभार राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रो. आर . आर.मुवेल के द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकों और विद्यार्थियों की सहभागिता रही।।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!