खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

खरगोन ;खेलते समय रतनजोत के बीज खा लिए, चार बच्चे अस्पताल में भर्ती

खरगोन। दिनेश गीते। जिले के महेश्वर क्षेत्र में रतनजोत के बीज गलती से खा लेने पर चार बच्चे बीमार हो गए। बीज खाने के बाद उन्हें उल्टियां और चक्कर आने लगे। परिजन उन्हें महेश्वर अस्पताल ले गए, जहां से हालत बिगड़ने पर बच्चों को खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में बच्चों को पीआईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है। बीमार बच्चों में 10 वर्षीय नूर फातिमा, 8 वर्षीय अली, 6 वर्षीय हैरान और 4 वर्षीय अदनान शामिल हैं। डॉ. शशिकांत पाटीदार ने बताया कि बच्चों का तेजी से सुधार हो रहा है और मंगलवार तक उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट किए जाने की संभावना है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!