खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

खरगोन: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरोह बेनकाब

जनोदय पंच।खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र में फायरिंग कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया। 12 आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि कई फरार हैं। मामले में पुराना पैसों का विवाद सामने आया।

खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फायरिंग कर 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसपी रविंद्र वर्मा के अनुसार घटना 17 मार्च 2026 की है, जब भीलगांव निवासी सत्येंद्र राठौड़ ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके और उनके पिता दिलीप राठौड़ के व्हाट्सएप पर एक इंटरनेशनल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए गैंग से जुड़ा होना बताया और घर पर फायरिंग करवाने की बात कही। आरोपी ने 10 करोड़ रुपए की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फायरिंग का वीडियो भी भेजा।


 पुलिस जांच और खुलासा

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की और सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच शुरू की। करीब 15 दिन की कार्रवाई के बाद गिरोह का खुलासा किया गया। जांच में सामने आया कि मुख्य षड्यंत्रकारी लोकेन्द्र पिता हरिसिंह पंवार (42) निवासी ग्राम घुडावन थाना इंगोरिया जिला उज्जैन और सचिन पिता हीरालाल पाटीदार (36) निवासी ग्राम करोली मनावर जिला धार का फरियादी से पहले से पैसों का विवाद था। इसी विवाद के चलते गैंग के नाम पर साजिश रची गई।


गिरफ्तार आरोपी और फरार की तलाश

गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार पिता हुकुमचंद बडगोत्या (32) निवासी किशनपुरा मक्सी रोड उज्जैन, मलखान उर्फ विजेन्द्र पिता मोहन सिसोदिया निवासी ग्राम सिया थाना बैंक नोट प्रेस जिला देवास, शाहरुख पिता नवाब खान निवासी ग्राम सिंदनी थाना टोंकखुर्द जिला देवास, कृष्णपाल उर्फ केन्या पिता अनोखीलाल सोलंकी निवासी ग्राम सिया थाना बैंक नोट प्रेस जिला देवास, अंश उर्फ अंशु पिता कैलाश पाल निवासी ग्राम सिया थाना बैंक नोट प्रेस जिला देवास, शिवा पिता राकेश बिलगड़े निवासी सिया थाना बैंक नोट प्रेस जिला देवास, ऋतिक उर्फ जंजीरा पिता जितेंद्र सिंह पंवार निवासी ग्राम सिया थाना बैंक नोट प्रेस जिला देवास, रोहित पिता जयराम मालवीय निवासी छोटा मालसा पुरा थाना बैंक नोट प्रेस जिला देवास, राजा पिता साकिर खान निवासी सिंदनी जिला देवास, वर्तमान में देवास जेल में निरुद्ध तथा केस खान पिता जाकिर खान निवासी ग्राम बालसमुद थाना कसरावद जिला खरगोन शामिल हैं।

प्रकरण में जावेद पिता जाकिर खान निवासी अमरपुरा जिला देवास, रवि पिता विक्रम चौहान निवासी कसारी चौहान जिला रतलाम, राहुल बाबा बिंझाना निवासी देवास, कुलदीप पिता मेहरबान सिंह राजपूत निवासी कसारी चौहान जिला रतलाम, संदीप पिता हुकूमचंद प्रजापति निवासी बिछडोद जिला उज्जैन और हरिचंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर फरार हैं।


 रेकी, फायरिंग और जब्ती

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले रेकी की और कई बार फायरिंग की कोशिश की। 16 मार्च को सफलतापूर्वक गोली चलाकर उसका वीडियो बनाया गया, जिसे बाद में फिरौती मांगने के लिए इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्टल, 10 कारतूस, 3 कार, 1 मोटरसाइकिल और 10 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 44 लाख रुपए आंकी गई है।

गिरोह के कई आरोपियों पर पहले से हत्या, लूट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और रंगदारी के मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपी राजपाल सिंह से पूर्व में एनआईए पूछताछ कर चुकी है और पुलिस दबाव के चलते उसने उज्जैन में आत्मसमर्पण किया।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!