खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
बड़वानी जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक हुई सम्पन्न

जनोदय पंच। बड़वानी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के सभागृह में सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, वन पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की समीक्षा की गई।
बैठक में बड़वानी विधायक श्री राजन मण्डलोई, जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला सहित जिला पंचायत के सदस्यगण उपस्थित थे।



