खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

इंदौर में 28-29 मार्च को 17वीं राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

बड़वानी; 17वीं राष्ट्रीय सीनियर बॉडी बिल्डिंग चैपियनशिप का आयोजन 28 और 29 मार्च को इंदौर के बास्केटबॉल कोर्ट में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में लगभग 15 लाख रुपये की आकर्षक नगद पुरस्कार राशि रखी गई है। यह आयोजन इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन, मुंबई के तत्वाधान में तथा राज्य शरीर सौष्ठव संस्था, मध्य प्रदेश (मुख्यालय उज्जैन) द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
बड़वानी जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के सचिव मनीष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्यों से 450 से अधिक पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी प्रतिभागी अपने उत्कृष्ट शरीर सौष्ठव और मांसपेशियों का प्रदर्शन कर दर्शकों को आकर्षित करेंगे। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से प्रदेश के खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच मिलेगा, वहीं इंदौर शहर में खेल गतिविधियों को भी नई पहचान मिलेगी। आयोजकों ने दर्शकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!