खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

खरगोन: मेहंदी में पत्नी संग डांस करते-करते आया हार्ट अटैक, दूल्हे के मामा की मौत

वझरा गांव में मेहंदी-संगीत के दौरान नाचते समय जमीन पर गिरे घनश्याम यादव, परिजन पहले डांस स्टेप समझते रहे।

जनोदय पंच। खरगोनजिले के वझरा गांव में मेहंदी-संगीत कार्यक्रम के दौरान दूल्हे के मामा घनश्याम यादव को डांस करते समय हार्ट अटैक आ गया। वे पत्नी के साथ नाचते हुए गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की।

 खरगोन जिले के वझरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान मेहंदी की रस्म में दूल्हे के मामा को डांस करते-करते हार्ट अटैक आ गया। बताया गया कि वे नाचते-नाचते जमीन पर गिर पड़े। शुरुआती क्षणों में परिजन और रिश्तेदार इसे उनका डांस स्टेप समझते रहे।

कुछ देर बाद हालत देख परिजन घबराए

जब काफी देर तक वे नहीं उठे, तब रिश्तेदार उनकी ओर पहुंचे। उन्हें निढाल देखकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पिपलुद के रहने वाले थे घनश्याम यादव

जानकारी के अनुसार बड़वानी जिले के पिपलुद गांव के रहने वाले घनश्याम यादव (40) अपने भांजे की शादी में वझरा आए थे। मंगलवार रात को मेहंदी की रस्म थी। इसी दौरान घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ डांस कर रहे थे और परिवार के अन्य सदस्य भी जश्न में शामिल थे।

भांजे अंकित और भांजी रजनी की शादियों में भात लेकर पहुंचे थे

घनश्याम यादव मंगलवार को ही भांजे अंकित और भांजी रजनी की शादियों में भात लेकर वझरा पहुंचे थे। शाम को मेहंदी के साथ ही संगीत कार्यक्रम भी रखा गया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

किसान थे, इकलौता बेटा भोला 8वीं में पढ़ता है

घनश्याम यादव पेशे से किसान थे और उनके पास करीब आठ एकड़ जमीन थी। उनके साथ उनकी पत्नी और इकलौता बेटा भोला यादव भी मौजूद था। भोला यादव 8वीं क्लास में पढ़ता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!