खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

अंजड़ में बसंत पंचमी पर पीताम्बरी श्रृंगार, भक्तों की भारी भीड़

श्री खाटूश्याम कॉलोनी स्थित मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष श्रृंगार और महाआरती के साथ पर्व संपन्न।

बड़वानी जिले के अंजड़ नगर में श्री खाटूश्याम कॉलोनी स्थित मंदिर में बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विशेष पूजन, पीताम्बरी श्रृंगार, महाआरती और प्रसादी वितरण के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

बड़वानी। अंजड़ नगर की श्री खाटूश्याम कॉलोनी स्थित मंदिर में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्याम बाबा के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन

बसंत पंचमी के अवसर पर पंडित बसंत शर्मा ने सुबह 4 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा का पूजन किया। गंगाजल, नर्मदा जल और केसर जल से अभिषेक के बाद श्याम बाबा को नया पीताम्बरी वस्त्र धारण कराया गया।

श्याम बाबा का पीले फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर में विराजमान अन्य देवी-देवताओं के दरबार भी फूलों से सुसज्जित किए गए।

प्रसादी वितरण और महाआरती

पर्व के दौरान भक्तों को बाबा के पुराने पीताम्बरी वस्त्र के टुकड़े प्रसाद स्वरूप वितरित किए गए। श्याम एकादशी प्रसादी ग्रुप द्वारा दिनभर केसरिया मीठे चावल, तिल्ली की मिठाई और फल बांटे गए। सुबह की आरती के बाद शाम 6 बजकर 30 मिनट पर महाआरती संपन्न हुई। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर अपनी अर्जी पेश की। दिनभर मंदिर परिसर “जय श्री श्याम” के जयकारों से गूंजता रहा।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!