खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

कांग्रेस नेताओं के आरोपों के जवाब में भाजपा नेता विकास आर्य का पलटवार, गिनाए विधानसभा के विकास कार्य

प्रेस नोट जारी कर भाजपा नेता ने कांग्रेस नेताओं के आरोपों पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी दी

रमन बोरखड़े। सेंधवा। विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी के बीच विकास कार्यों को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण और शहरी विकास, कृषि, सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और विद्युतीकरण से जुड़े कार्यों का विवरण सार्वजनिक किया गया है। भाजपा नेता विकास आर्य ने प्रेस नोट जारी कर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और उमंग सिंघार द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता और विशेषकर आदिवासी समाज के लिए अंतरसिंह आर्य और भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनेक जनहितकारी कार्य किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आरोप लगाने से बेहतर होता कि पिछले दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों को गिनाया जाता।

 

गेरूघाटी दौरे के बाद बयान

उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व बुधवार को सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गेरूघाटी में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का दौरा हुआ था। इस दौरान दोनों नेताओं ने पूर्व मंत्री और अजजा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य पर आरोप लगाए थे। इसी क्रम में अगले दिन भाजपा नेता विकास आर्य ने प्रतिक्रिया देते हुए विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी साझा की।

कृषि, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के कार्य

प्रेस नोट में पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य के द्वारा क्षेत्र में सड़क विकास के अंतर्गत सेंधवा से काबरी, झोपाली, बलवाड़ी, वरला सहित विभिन्न मार्गों के निर्माण, पुल-पुलिया और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सड़क योजना के कार्य बताए गए। शहरी विकास में सिविल अस्पताल, बस स्टैंड, सीवरेज लाइन, नल-जल योजना, सीसी रोड, हाई मास्ट और चौराहों के सौंदर्यीकरण का विवरण दिया गया। स्वास्थ्य सेवाओं में अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र तथा उपचार सहायता योजनाओं का उल्लेख किया गया। शिक्षा क्षेत्र में एकलव्य विद्यालय, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, मॉडल विद्यालय, छात्रावास और शाला निर्माण के कार्य बताए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!