खरगोन-बड़वानी

बड़वानी; रासेयो के सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन, धाबाबावडी में आदर्श और विधि महाविद्यालय का संयुक्त आयोजन

जनोदय पंच। बड़वानी। राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का आयोजन मेरा युवा भारत और डिजिटल साक्षरता थीम पर शहीद भीमानायक की प्रेरणा स्थल धाबाबावडी पर 19 जनवरी से प्रारंभ हुआ है। इस शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री रवींद्र कुलकर्णी समाजसेवी और जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी जिला, बडवानी विशेष अतिथि श्री भूपेंद्र जाट मंडल अध्यक्ष बडवानी ग्रामीण , श्री विशेष रूप से उपस्थित विशिष्ट अतिथि डॉ.आर.एस.मुजाल्दा जिला संगठक रासेयो प्राचार्य डॉ.प्रमोद पंडित आदर्श महाविद्यालय प्रो.रवींद्र चौहान शा.विधि महाविद्यालय, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी.एस.मुजाल्दा उद्घाटन में अर्जुन चौहान ने अध्यक्षत की।

उद्घाटन सत्र में सर्वप्रथम मां सरस्वती और प्रेरणा पुरूष स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया साथ ही भीमानायक की मूर्ति पर पुष्पाहार किया। स्वयंसेवकों ने लक्ष्य गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्वागत भाषण में डॉ.प्रमोद पंडित ने कहा कि हमारे अतिथि अपना अमूल्य समय देकर हमारे बीच उपस्थित हुए उनकी प्रेरणा से विद्यार्थी अपना लक्ष्य तय करें। प्रो. रवींद्र चौहान ने भी अतिथियों का स्वागत किया है। जिला संगठक डॉ.आर.एस.मुजाल्दा ने रासेयो के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शिविर आपके गुणवर्धन के लिए है यहाँ शारीरीक मानसिक विकास होगा आप ग्राम संपर्क में गांव.की विशेषताओं को जानने का मौका मिले। श्री रवींद्र कुलकर्णी ने विद्यार्थियों को कहा कि वे अपनी ऊर्जा को दिशा दे। आप अपने सपने और लक्ष्यों को तय करें। अपने आसपास के वातावरण को बदलने की ताकत रखें।

विशेष अतिथि के रूप में श्री भूपेंद्र जी जाट ने कहा कि आप अपनी आवाज को संवाद से बढाये। अपनी नेतृत्व क्षमता की अभिवृद्धि के लिए निरंतर प्रयास करें। सांसद महोदय की ओर से विद्यार्थियों अपने गांव की विशेषता और समस्या पर श्रेष्ठ निबंध लिखने वाले को 5000 का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। ये शिविर के विद्यार्थियों के लिए रहेगा। समापन अवसर पर पुरस्कार भेंट किया जायेगा। कार्यक्रम अधिकारी प्रो.आर. आर. मुवेल और डॉ.सुनिल कुल्हारे ने उद्घाटन की जानकारी देते हुए कहा कि शिविर में सात दिन के लिए परियोजना कार्य, सांस्कृतिक, बौद्धिक कार्यक्रम होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!