खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी जिले में जल संसाधन कार्यों की निगरानी के लिए निरीक्षण अभियान तेज

 बड़वानी ;  श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में, जल संसाधन विभाग बड़वानी द्वारा संभाग के अंतर्गत निर्मित तालाबों और नहरों के सघन निरीक्षण हेतु एक विस्तृत भ्रमण दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य रबी सीजन के दौरान नहरों से सुचारू रूप से जल आपूर्ति सुनिश्चित करना, सिंचाई क्षेत्र के अंतिम छोर तक पानी पहुँचाना और कृषकों की सिंचाई संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना है। निरीक्षण अवधि दिनांक 10 फरवरी 2026 से शुरू होकर 28 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इसके अंतर्गत बड़वानी जिले की विभिन्न तहसीलों जैसे सेंधवा, पानसेमल, ठीकरी, राजपुर, निवाली और वरला के दर्जनों गांवों और जलाशयों का निरीक्षण किया जाएगा।भ्रमण हेतु कार्यपालन यंत्री, अनुविभागीय अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

​निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित कार्य प्राथमिकता पर किए जाएंगे:

* ​तालाबों एवं नहरों की भौतिक स्थिति का जायजा लेना।
* ​नहरों से सुचारू जल प्रवाह सुनिश्चित कर किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना।
* ​सिंचाई के दौरान आने वाली तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करना।
* ​सिंचाई राजस्व की वसूली और रिकॉर्ड का मिलान करना।
​ निरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 10 फरवरी 2026 मंगलवार को सेंधवा के रलावती तालाब, पानसेमल के गोमाई तालाब एवं ठीकरी के सेगवाल तालाब का निरीक्षण किया जाएगा।

खबर, सूचना, फोटो या वीडियो भेजने के लिए हमें व्हाट्सएप करें

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!