खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
बड़वानी में जलसुनवाई शिविर का किया गया आयोजन

जनोदय पंच। बड़वानी। स्वच्छ जल अभियान के अंतर्गत जिले के वार्ड क्रमांक 03 में मंगलवार को नगर पालिका परिषद बडवानी द्वारा जल सुनवाई शिविर आयोजित किये गये । शिविर में जल गुणवत्ता परीक्षण का कार्य अमृत मित्र महिलाओ द्वारा किया गया। साथ ही जल प्रदाय से संबंधित शिकायतो को भी दर्ज कर निराकृत किया गया ।
शिविर में 28 घरों के जल नमूनो की जॉच फिल्ड टेस्ट कीट के माध्यम से की गई । साथ ही एक जल प्रदाय के अंतर्गत लीकेज की समस्या का आवेदन भी प्राप्त हुआ । इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सोनाली शर्मा, सहायक यंत्री श्री पुष्पराज अजनारे, उपयंत्री श्री मुन्नालाल चौहान सहित नगर पालिका की टीम उपस्थित रहे ।




