बड़वानी: राज्यपाल के नागलवाड़ी शिखर धाम आगमन से पहले सुरक्षा-व्यवस्थाओं का संयुक्त निरीक्षण
16 फरवरी को नागलवाड़ी शिखर धाम पहुंचेंगे राज्यपाल, तैयारियों पर अधिकारियों की सख्त नजर

जनोदय पंच। बड़वानी। 16 फरवरी 2026 को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के प्रस्तावित नागलवाड़ी शिखर धाम मंदिर आगमन को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। हेलीपैड, सभा स्थल, सेफ हाउस, पार्किंग, बैरिकेडिंग, यातायात, चिकित्सा, अग्निशमन और वीवीआईपी रूट की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर निर्देश दिए गए।
संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा
16 फरवरी 2026 को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के प्रस्तावित नागलवाड़ी शिखर धाम मंदिर भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा व्यापक तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी धीरज बब्बर, अपर कलेक्टर सोहन कनाश, अनुविभागीय दंडाधिकारी कुमार सानू देवड़िया, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सेंधवा अजय वाघमारे, तहसीलदार गणपत डावर, रक्षित निरीक्षक चेतन बघेल, थाना प्रभारी नागलवाड़ी माधव सिंह ठाकुर, यातायात थाना प्रभारी बड़वानी विनोद बघेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल रहे।

हेलीपैड, सभा स्थल और सेफ हाउस का निरीक्षण
अधिकारियों ने हेलीपैड, सभा स्थल एवं सेफ हाउस का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात संचालन, आपातकालीन निकासी योजना, अग्निशमन एवं चिकित्सा व्यवस्था, ड्यूटी पॉइंट निर्धारण, संचार व्यवस्था तथा वीवीआईपी मूवमेंट रूट का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।
व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
अधिकारियों द्वारा मौके पर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, समन्वयात्मक ड्यूटी प्लान तैयार करने तथा समयबद्ध ब्रीफिंग आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बड़वानी पुलिस को पूर्णतः अलर्ट मोड पर रखा गया है तथा बहुस्तरीय एवं सुदृढ़ सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।



