खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

आदर्श महाविद्यालय में प्रधानमंत्री का संबोधन लाइव प्रसारण

बड़वानी ; नगर की शासकीय आदर्श महाविद्यालय, बड़वानी में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान भवन दिल्ली से प्रधानमंत्री के नारी शक्ति वंदन समारोह में दिए गए उद्बोधन का प्रसारण दिखाया गया इसकी थीम पंचायत से पार्लियामेंट तक निर्णय में नारी नवभारत की तैयारी इस थीम पर आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए आयोजित विशेष सत्र और इसकी आवश्यकता पर विचार व्यक्त किये।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण का कार्यक्रम महाविद्यालय की महिला प्राध्यापक और छात्राओं को विशेष रूप से समर्पित रहा। महाविद्यालय परिवार की छात्राओं ने प्रधानमंत्री की प्रेरणादायक व्याख्यान को सुनकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। आधी आबादी को अपने हक दिलाने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। हम सबकी यह जिम्मेदारी है कि हम महिला सशक्तिकरण राजनीतिक आर्थिक सामाजिक स्तर पर स्थापित हो इसे हेतु प्रयास करें। महाविद्यालय नारी सशक्तिकरण की दृष्टि से विविध प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों में छात्राओं की अधिकतम सहभागिता के माध्यम से अग्रसर है महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ बी.एस. मुजाल्दे ने भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए कहा कि आवश्यकता है नारी को सशक्त करने की। वह संसद से परिवार तक मजबूत बने तभी हमारा देश सक्षम राष्ट्र होगा। कार्यक्रम का आयोजन और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ और भारतीय ज्ञान परंपरा के नोडल डॉ. अनिल पाटीदार द्वारा किया गया तथा तकनीकी स्वरूप को डॉ. लखन परमार के द्वारा संपन्न गया।

अंत में कार्यक्रम में सभी का आभार डॉ. दिनेश पाटीदार के द्वारा व्यक्त किया गया। प्रसारण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना और कैरियर सेल तथा इतिहास विभाग के विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शीतल, रुचिका, पूजा, सोनू, चंचल, वैष्णवी, करीना, गायत्री, सबीना कविता, भूमिका, सहित बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही। महिला प्राध्यापकों में डॉ. सुनीता डॉ. गीतांजलि, डॉ.पूजा, डॉ. तंजीम शेख डॉ. अंतिमवाला की सहभागिता रही।।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!