खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में बसंत पंचमी पर 200 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनपद पंचायत और नगरीय निकायों से पहुंचे पात्र जोड़े, गायत्री परिवार की पद्धति से हुआ विवाह।

बड़वानी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत बसंत पंचमी के अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों से आए 200 पात्र जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार की पद्धति से संपन्न कराया गया।

बड़वानी। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बड़वानी के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। आयोजन शासन द्वारा निर्धारित तिथि अनुसार बसंत पंचमी पर किया गया।

200 पात्र जोड़ों का विवाह, 197 रहे उपस्थित

उपसंचालक रौनक सोलंकी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने बताया कि योजना अंतर्गत पात्र वैवाहिक जोड़ों को 49 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में कुल 200 जोड़े पात्र पाए गए, जिनमें 197 जोड़े उपस्थित रहे और 3 अनुपस्थित रहे।

जनपद और नगरीय निकायों से पहुंचे जोड़े

कार्यक्रम में जनपद पंचायत निवाली से 21, पानसेमल से 16, बड़वानी से 52, राजपुर से 24, सेंधवा से 45, पाटी से 30, नगर परिषद बड़वानी से 3, सेंधवा से 4, अंजड़ से 1, राजपुर से 1, निवाली से 2 तथा जिला खरगोन के झिरनिया से 1 जोड़ा शामिल रहा।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति, दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल ने की। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भुंटी बाई पप्पू पटेल बड़वानी, उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति भूपेंद्र गोयल, पाटी जनपद अध्यक्ष श्री थानसिंह सस्ते, उपाध्यक्ष श्री रणजीत वास्कले, जनपद सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि एवं शिवपंथी गुरु टंट्या महाराज उपस्थित रहे। सभी विवाहित जोड़ों को नशा मुक्ति और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

कृषि उपज मंडी में हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत यह आयोजन शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल और भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र निकुम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

योजनाओं की जानकारी साझा की गई

जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों के अभिभावकों को आर्थिक राहत मिली है। भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र निकुम ने लाडली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!