खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

अंजड़ में मोाबइल सीम सिम विक्रेताओं की बैठक, फर्जी सीम बेचने पर सख्त निर्देश जारी

सायबर अपराध रोकथाम हेतु डिजिटल केवाईसी अनिवार्य, उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

जनोदय पंच। बड़वानी। पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर तथा एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना अंजड़ में थाना प्रभारी निरीक्षक रेवाराम चौहान के नेतृत्व में दिनांक 03-04-2026 को थाना क्षेत्र के ग्रामों एवं कस्बा अंजड़ के मोबाइल सिम विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सायबर अपराधों एवं फर्जी सिम के दुरुपयोग की रोकथाम के संबंध में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। सिम विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि सिम विक्रय के दौरान डिजिटल केवाईसी अनिवार्य रूप से किया जाए तथा किसी भी स्थिति में फर्जी सिम जारी न की जाए। प्रत्येक लेन-देन का विधिवत रिकॉर्ड संधारित रखने, ग्राहकों के फोटो एवं आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से प्राप्त करने तथा पुराने मोबाइल क्रय करते समय वैध बिल लेने के निर्देश दिए गए। साथ ही बिना वैध अनुमति मोबाइल लॉक न तोड़ने एवं बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करने के उपरांत ही सिम सक्रिय करने हेतु निर्देशित किया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!