पानसेमल विधानसभा के निवाली में 26 करोड़ के विकास कार्यों का विधायक बरडे ने किया भूमि-पूजन
प्रधानमंत्री आवास योजना और अटल नवीनीकरण मिशन के तहत नगर में आवास व पेयजल योजनाओं का भूमिपूजन

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद निवाली में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण विकासात्मक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना और अटल नवीनीकरण मिशन के तहत आवास, पेयजल और नगरीय अधोसंरचना से जुड़े कार्यों का भूमि-पूजन किया गया।
विकास कार्यों का हुआ विधिवत शुभारंभ
जनोदय पंच। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर परिषद निवाली में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक विकासात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पानसेमल विधायक श्याम बरडे उपस्थित रहे। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से नगर के सर्वांगीण विकास की दिशा में कई बड़े कार्यों का शुभारंभ किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्याम बरडे ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1263 पात्र हितग्राहियों के पक्के आवास निर्माण हेतु विधिवत भूमि-पूजन किया गया। इसके साथ ही 1263 लाख की प्रथम किस्त की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण डीबीटी के माध्यम से हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई। इससे जरूरतमंद परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार करने की दिशा में ठोस पहल हुई है।
अमृत मिशन से सुदृढ़ होगी पेयजल व्यवस्था
अटल नवीनीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन योजनांतर्गत निवाली नगर की पेयजल एवं नगरीय आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए आरसीसी जल संपदेत दृ 01, ओवरहेड टैंक 02, पाइपलाइन विस्तार एवं अन्य संबंधित कार्यों हेतु कुल 1351.18 लाख की लागत से भूमि-पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधायक श्याम बरडे ने बताया कि इन कार्यों के पूर्ण होने पर नगरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्य निवाली नगर के समग्र विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनजीवन को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।
गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में पानसेमल विधायक श्याम बरडे सहित प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी, सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष तरूणा सिसोदिया, उपाध्यक्ष इंदिरा सोनी, मंडल अध्यक्ष श्याम पंडित, कन्हैयालाल सिसोदिया, चत्तरसिंह पटेल, मोहनलाल गोले, अनारसिंह सिसोदिया, विकास डावर, नरेन्द्र सिसोदिया, अखिलेश सोनी, डॉ. हुकुम पवार, संतोष राठौड़, महेश वरसाले, नंदकिशोर शर्मा, प्रकाश धनगर, समस्त पार्षदगण, बीडीओ एवं नगर परिषद कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।



