खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
बड़वानी। 30 मार्च से शुरू होगा चना उपार्जन, किसानों को स्लॉट बुकिंग अनिवार्य
समर्थन मूल्य 5875 रुपए प्रति क्विंटल पर होगी खरीदी, 28 मई तक जारी रहेगा उपार्जन

बड़वानी; भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्किम के अंतर्गत विपणन वर्ष 2026-27 में चना फसल की उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य रु. 5875/- प्रति क्विं. पर उपार्जन के लिए कृषि उपज मंडी परिसर सेंधवा में सेधवा सहकारी विपणन संस्था मर्या. संेधवा एवं कृषि उपज मंडी परिसर अंजड़ में खांडेराव मार्केटिंग सहकारी संस्था ठीकरी पर 30 मार्च से 28 मई तक खरीदी की जावेगी।
उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी अनुसार चना उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग की जाना आवश्यक होगा। जिन किसानों द्वारा चना उपज का उपार्जन किया जाना है, वे निर्धारित अवधि में उपार्जन केन्द्र से संपर्क कर स्लॉट बुकिंग कर ही चना फसल का उपार्जन कर सकेंगे। कृषक द्वारा स्वयं के मोबाईल/एमपी ऑनलाईन/सीएससी/ग्राम पंचायत लोक सेवा केन्द्र/इंटरनेट कैफे/उपार्जन केन्द्र से स्लॉट बुकिंग की जा सकती है। कृषक द्वारा उपज विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग उपार्जन अवधि के अंतिम 10 दिवस को छोड़कर की जा सकेगी एवं स्लॉट की वैधता अवधि 07 कार्य दिवस होगी। अतः चना उपार्जन पंजीकृत/सत्यापित कृषकों से अपील की जाती है कि निर्धारित उपार्जन अवधि में स्लॉट बुकिंग कर चना उपार्जन करे ।



