पानसेमल-इंदौर: बिरसा-मुंडा क्रिकेट लीग 2026 के फाइनल में पानसेमल टीम की ऐतिहासिक जीत, जीत पर विधायक श्याम बरडे ने खिलाड़ियों, प्रबंधन और समर्थकों को बधाई दी
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे द्वारा आयोजित लीग में पानसेमल विधानसभा टीम ने फाइनल मुकाबले में झाबुआ विधानसभा को पराजित किया।

इंदौर में आयोजित बिरसा-मुंडा क्रिकेट लीग 2026 के सीजन-4 फाइनल में पानसेमल विधानसभा की टीम ने रुझाबुआ विधानसभा की टीम को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जीत पर विधायक श्याम बरडे ने खिलाड़ियों, प्रबंधन और समर्थकों को बधाई दी।
पानसेमल-इंदौर। इंदौर महानगर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्री निशांत जी खरे द्वारा आयोजित बिरसा-मुंडा क्रिकेट लीग 2026 के सीजन-4 फाइनल मुकाबले में पानसेमल विधानसभा की टीम ने झाबुआ विधानसभा की टीम को पराजित कर ऐतिहासिक विजय हासिल की। इस जीत को पानसेमल की खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक बताया गया।

विधायक बरडे ने खिलाड़ियों की सराहना की
पानसेमल टीम की जीत पर पानसेमल विधायक श्याम बरडे ने कहा कि मैदान पर खिलाड़ियों ने जोश, जज़्बे और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया और पूरे प्रदेश को गर्व की अनुभूति कराई। उन्होंने इसे पानसेमल विधानसभा के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि कड़ी मेहनत और एकजुटता से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

टीम, प्रबंधन और समर्थकों को दी शुभकामनाएं
विधायक श्री बरडे ने इस ऐतिहासिक सफलता पर टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रबंधन समिति और समस्त समर्थकों को हृदय से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली ऐतिहासिक जीत है। साथ ही उन्होंने “पानसेमल विधानसभा ज़िंदाबाद” और “विजेता टीम को नमन” जैसे उद्बोधनों के साथ टीम की जीत का स्वागत किया।

अतिथियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष आदरणीय श्री अन्तरसिह आर्य, श्री कैलाश विजयवर्गीय मंत्री, मध्यप्रदेश शासन, श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम, उपसचिव मुख्यमंत्री, श्री पंकज टेकाम, अध्यक्ष, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा, श्री रमेश मेंदोला, विधायक, इंदौर, नेपानगर विधायक सुश्री मन्जु दादू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण तथा खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।









