पानसेमल पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
थाना पानसेमल में दर्ज प्रकरण में विशेष टीम की कार्रवाई, आरोपी विष्णु पिता विक्रम जाधव गिरफ्तार

जनोदय पंच। थाना पानसेमल क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया।
थाना पानसेमल क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 15.02.2026 को फरियादी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक संदेही व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना पानसेमल में अपराध क्रमांक 34/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विशेष अभियान के तहत कार्रवाई
गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु पुलिस महानिरीक्षक, ग्रामीण जोन इंदौर द्वारा विशेष अभियान चलाने के निर्देश प्राप्त हुए। प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी धीरज बब्बर द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
उनके निर्देशन एवं एसडीओपी आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।
बालिका सकुशल, आरोपी गिरफ्तार
सतत प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 64(1), 64(2)(एम), 87, 65(1) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया।
आरोपी विष्णु पिता विक्रम जाधव, निवासी टाकली, को दिनांक 24.02.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक मंशाराम वगेन, उप निरीक्षक सुनील रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक मुकेश भालसे, आरक्षक 604 नवीन मेहता एवं महिला आरक्षक 319 सुनीता सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही।



