खरगोन-बड़वानीअपराधमुख्य खबरे

बड़वानी: दुष्कर्म प्रकरण में फरार 2000 रुपये के इनामी विधि विरुद्ध बालक को पाटी पुलिस ने लिया अभिरक्षा में

पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर फरार बालक को पकड़ा

बड़वानी, जनोदय पंच। थाना पाटी पुलिस ने दुष्कर्म के प्रकरण में उद्घोषित फरार 2000 रुपये के इनामी विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया। दिनांक 12.12.2025 को प्री-एमएलसी जांच में पीड़िता के बताए कथन के आधार पर थाना पाटी में अपराध क्रमांक 416/2025 धारा 64(1), 65(1), 87, 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं 5र(पप), 6 पाक्सो एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम ने सक्रिय किया मुखबिर तंत्र

विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बड़वानी, पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी, धीरज बब्बर, एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग बड़वानी, दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु प्रयास किए गए, किन्तु आरोपी गिरफ्त में नहीं आया था। पुलिस अधीक्षक बड़वानी द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 2000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पाटी, उप निरीक्षक रामदास यादव, उप निरीक्षक जानी चारेल, सहायक उप निरीक्षक आशीष शर्मा, प्रधान आरक्षक 125 नरेश ठकराव, प्रधान आरक्षक 360 रितेश वागेला, आरक्षक 230 सुनील वास्केल की सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!