खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बिजासन घाट पर पिकअप पलटी, बाइक सवार मां-बेटा घायल

मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद सड़क पर बिखरे पपीते, चालक मौके से फरार।

जनोदय पंच। सेंधवा। मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर बिजासन घाट में एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पपीते से भरे पिकअप वाहन ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
हादसे में बाइक सवार मां-बेटा सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सहायता की, जबकि यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

 

हाईवे पर बिखरे पपीते, आवागमन बाधित
पिकअप के पलटने से उसमें भरे पपीते हाईवे पर बिखर गए। करीब 30 मिनट से अधिक समय तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। घटना के बाद राहगीरों और ग्रामीणों में पपीते ले जाने की होड़ मच गई, जबकि कई पपीते वाहनों के नीचे आकर कुचल गए।

पुलिस और एम्बुलेंस ने संभाली स्थिति
सूचना मिलने पर बिजासन चौकी प्रभारी रोहित पाटीदार बल सहित मौके पर पहुंचे। हाईवे एम्बुलेंस की मदद से घायल मां-बेटे को इलाज के लिए सेंधवा के सिविल अस्पताल भेजा गया। क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पपीते ले जा रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!