खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में मुंबई-आगरा हाईवे पर पिकअप पलटी, 12 वर्षीय बच्चे की मौत, 20 घायल

सेंधवा के सालीकला के पास बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर

जनोदय पंच। मंगलवार सुबह सेंधवा के सालीकला के पास मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 12 वर्षीय सीतेश की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। 6 की हालत गंभीर है। घायलों का सेंधवा व नारायणदास अस्पताल में इलाज जारी है। चालक फरार है।

मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह सेंधवा के समीप ग्राम सालीकला के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 वर्षीय सीतेश पुत्र चपलिया निवासी जामली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। इनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।


मजदूरी के लिए जा रहे थे सभी यात्री

पिकअप में 25 से अधिक मजदूर सवार थे, जो जामली, लवाणी और आसपास के क्षेत्रों से मजदूरी के लिए राजपुर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।


अस्पतालों में इलाज जारी

घायलों में से 16 लोगों को सिविल अस्पताल सेंधवा लाया गया, जहां एक की मौत हो गई और 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य 5 घायलों को नारायणदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का उपचार जारी है।

घटना के बाद पिकअप चालक मुकेश मौके से फरार हो गया। अस्पताल में मजदूरों के परिजन बड़ी संख्या में पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


घायलों की सूची

संगीता उगला 22 जामली। हुरली कैलाश 40 जामली। निनला किना 16 जामली। वीरमा फिना 32 जामली। लीला बाई जतन 52 जामली। करून दिनेश 16 जामली। प्रतिज्ञा सुनील 16 जामली। संगीता हुबला 16 जामली (जिला अस्पताल रेफर)। हरकी गुड़िया 20 जामली। सीत्या चपल्या 12 जामली (मृत)। रीनका शोभाराम 8 लवाणी। सुशीला शोभाराम 40 लवाणी। बायु कालख्या 17 जामली। परसी कालख्या 45 जामली। बीरमा भीना 40 जामली। नीरा हादु 26 जामली। भूरली कैलाश 40 जामली। रोशनी गुरलाल 15 लवाणी। पारू रेवला 15 जामली। रितेश कैलाश 14 जामली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!