बड़वानी में दशहरा मैदान में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, पांच आरोपी गिरफ्तार
कस्बा गश्त के दौरान मिली सूचना, एसडीओपी दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना बड़वानी पुलिस की कार्रवाई

जनोदय पंच। बड़वानी में दशहरा मैदान क्षेत्र में अवैध जुआ खेलते पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 4,890 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए। जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं एवं जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के पालन में एसडीओपी दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीतसिंह बिसेन के नेतृत्व में थाना बड़वानी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 22.02.2026 की रात्रि कस्बा गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दशहरा मैदान क्षेत्र में कुछ व्यक्ति गोल घेरा बनाकर ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पांच आरोपियों को मौके से पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपीगण
हुसैन पिता फखरूद्दीन टीनवाला, उम्र 25 वर्ष, निवासी चंचल चौराहा बड़वानी।
पीयूष पिता शंकर गोले, उम्र 25 वर्ष, निवासी दशहरा मैदान बड़वानी।
प्रवीण पिता शांतिलाल जमरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी पानवाड़ी मोहल्ला बड़वानी।
गोलू पिता राधेश्याम वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी आनंद नगर बड़वानी।
राजा पिता रफीक मंसूरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी मदिना नगर बड़वानी।
जप्त मशरूका और प्रकरण दर्ज
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 4,890 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते विधिवत जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना बड़वानी में जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। बड़वानी एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विशेष योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीतसिंह बिसेन, उपनिरीक्षक सुरेश मुवेल, प्रधान आरक्षक 229 जगजोधसिंह चौहान, आरक्षक 279 चेतन, आरक्षक 567 आत्माराम, आरक्षक पुरुषोत्तम एवं आरक्षक 492 तारिक रजा की सराहनीय भूमिका रही।



