खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया बिजासन माता मंदिर का निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रमन बोरखड़े। सेंधवा। आगामी नवरात्रि उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 16 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, पार्किंग स्थल, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की जाने वाली व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किए तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा के समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में प्रभावी भीड़ प्रबंधन, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, एवं आपातकालीन स्थिति में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए। साथ ही सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ रखने एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे, थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण श्री ओमप्रकाश चांगोड, थाना प्रभारी सेंधवा शहर श्री दिनेश सिंह कुशवाह, चौकी प्रभारी बिजासन श्री रोहित पाटीदार सहित मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़वानी पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है, तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!