सेंधवा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर पूर्णाहुति, हवन और विशाल भंडारे का आयोजन

रमन बोरखड़े। सेंधवा। नगर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को विधिवत समापन हुआ। निंबार्काचार्य श्री श्यामशरण देवाचार्य के सान्निध्य में पूर्णाहुति, हवन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें नगर व आसपास क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। कथा के अंतिम दिन हजारों भक्तजन उपस्थित रहे।

कथा के अंतिम दिन निंबार्काचार्य श्री श्यामशरण देवाचार्य ने सनातन संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को छोड़ने से जीवन व्यर्थ हो जाएगा। उन्होंने भगवान राम वनवास, आदिवासी समाज के बलिदान और सुदामा-श्रीकृष्ण मिलन जैसे प्रसंग सुनाए। इस दौरान भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। प्रवचन के दौरान श्री श्यामशरण देवाचार्य ने जीवन की कठिनाइयों, धर्म परिवर्तन के प्रयासों और समाज की एकजुटता पर विचार रखे गए। उन्होंने कहा कि भगवान राम, श्रीकृष्ण और भगवान शंकर की उपासना हमारी परंपरा है और समाज की एकता ही उसकी शक्ति है। उन्होंने आदिवासी समाज से किसी भी लोभ या भय में आकर सनातन धर्म न छोड़ने का आग्रह किया।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
कथा समापन अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री व कसरावद विधायक सचिन यादव, बड़वानी नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान, पूर्व भाजपा जिला
अध्यक्ष ओम सोनी, विकास आर्य उपस्थित रहे। सभी ने निंबार्काचार्य श्री श्यामशरण देवाचार्य का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव, संजय यादव, जितेंद्र यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरुण चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

पूर्णाहुति और हवन
नगर की झवर कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन निंबार्काचार्य श्री श्यामशरण देवाचार्य के सान्निध्य में विधिविधान से पूर्णाहुति और हवन संपन्न हुआ। हवन में यजमान जितेंद्र यादव द्वारा सपत्नी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने आहुति डाली।
विशाल भंडारे में दस हजार से अधिक श्रद्धालु
कथा समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास क्षेत्र के दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। सेवाभाव से कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं की सराहना की गई। अंतिम दिन कथा स्थल पर जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें बसंती बाई यादव, संजय यादव, जितेंद्र यादव, सचिन यादव, ओम सोनी, विकास आर्य, अरुण चौधरी, प्रखर शर्मा, परमानंद अग्रवाल, चतुरु प्रजापति सहित अन्य अतिथि शामिल रहे। पूर्व विधायक ग्यारसी लाल रावत और बड़वानी नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान भी मौजूद रहे।




