खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में गणतंत्र दिवस फाइनल रिहर्सल परेड सम्पन्न, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का प्रशासनिक निरीक्षण

पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के मैदान में हुई अंतिम रिहर्सल, अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश

जनोदय पंच। बड़वानी। जिला बड़वानी में आगामी 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सलामी, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों के अंतर्गत 24.01.2026 को फाइनल रिहर्सल परेड का आयोजन पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सलामी से हुआ। इसके पश्चात जिला पंचायत सीईओ काजल जावला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्लाटूनों की पंक्तिबद्ध मार्च, गणवेश, कमांड एवं हर्ष फायरिंग की समीक्षा करते हुए परेड कमांडर एवं बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

परेड संरचना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

परेड पुलिस बैंड की धुन पर सम्पन्न हुई, जिसमें जिला पुलिस बल बड़वानी, विशेष सशस्त्र बल कंपनी 15वीं बटालियन, इंदौर, सी कंपनी, पुलिस बैंड प्लाटून, नगर सैनिक बल, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। परेड की कमान रक्षित निरीक्षक चेतन बघेल ने संभाली, जबकि सेकंड-इन-कमांड के रूप में सूबेदार उषा सिसोदिया ने नेतृत्व किया। रिहर्सल के पश्चात छात्रों द्वारा संगीत एवं नृत्य आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों द्वारा सराहा गया। जिला पंचायत सीईओ काजल जावला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर द्वारा ग्राउंड एवं आसपास की व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण कर मुख्य समारोह के दौरान सुचारु संचालन, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक शैफाली तिवारी, संयुक्त कलेक्टर सोहन कनाश, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, यातायात प्रभारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!