बड़वानी; कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक की समीक्षा संपन्न, सीएम हेल्पलाइन,बोर्ड परीक्षाओं एवं विभिन्न अभियानो की तैयारियों की समीक्षा की

बड़वानी ; कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा एवं अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचना चाहिए।
प्रमुख निर्देश और समीक्षा के बिंदु
1.निर्वाचक नामावली एसआईआर 2026 मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के तहत नो मैपिंग और तार्किक विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने फॉर्म 6, 7 और 8 के निराकरण हेतु बीएलओ को फील्ड वेरिफिकेशन के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए।
2.सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में कम प्रगति वाले विभागों, विशेषकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास (जनपद पाटी, सेंधवा, राजपुर) और स्वास्थ्य विभाग को कड़ी चेतावनी देकर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शिकायतें एल1 स्तर पर ही संतुष्टिपूर्वक बंद हों और एल3 और एल4 पर लंबित प्रकरणों के मूल कारणों की पहचान कर उनका क्वालिटी डिस्पोजल सुनिश्चित किया जाए।
3.जिले में संचालित सिकल सेल सुरक्षा अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए इसे और गति देने को कहा गया। साथ ही, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग को मिशन मोड में नए सैंपल लेने और प्रभावित क्षेत्रों में सघन कार्य करने के निर्देश दिए।
4.कल से प्रारंभ हो रही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कलेक्टर ने केंद्रों पर पेयजल, विद्युत और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
5.राजस्व एवं विकास कार्य फार्मर आईडी की प्रगति और राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए एसएलआर को प्रतिदिन फॉलो-अप लेने के निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा, आवास योजना, क्रियाशील पंचायत एवं शालाओं के साथ-साथ सड़क सुरक्षा पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, अपर कलेक्टर श्री सोहन कनाश, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
खबर, सूचना, फोटो या वीडियो भेजने के लिए हमें व्हाट्सएप करें
बड़वानी शहर की ताजा खबरों के लिए ‘बड़वानी खबर’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।




