खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशशिक्षा-रोजगार
सनावद। स्थानीय में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

राहुल सोनी सनावद। स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार को स्थानीय कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
स्थानीय कक्षाओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार व शिशु शिक्षण समिति के सदस्यों ने पुरस्कार देते हुए अंक सूचिया बांटी। शिशु शिक्षण समिति के पदाधिकारी व आरएसएस जिला संघचालक राजेंद्र साद, विद्यालय व समिति संरक्षक नरेंद्र सिंह पंवार, व्यवस्थापक कमलेश डोंगरे और प्राचार्य लोकेंद्र सिंह यादव ने विद्यार्थियों को अंकसूची व उपहार भेंट किए।
अतिथियों ने आगामी सत्र में सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने के साथ ही जिला और प्रदेश स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आचार्य राघवेंद्र कुमार मुदलियार सहित विद्यालय स्टॉफ मौजूद था।



