खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेस्वास्थ्य-चिकित्सा

सेंधवा। विशाल स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगो ने स्वास्थ्य लाभ लिया, राज्यपाल हुए शामिल

जनोदय पंच। सेंधवा- बड़वानी। भिलट देव धाम, ग्राम नागलवाड़ी (जिला बड़वानी) में सुशीलादेवी उमरावसिंह पटेल सेवा संस्थान द्वारा सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन एवं टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं पोषण आहार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने संबोधित करते हुए स्वर्गीय सुशीला देवी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनकी स्मृति में संचालित सेवा संस्थान निरंतर पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।

राज्यपाल ने बताया कि संस्था द्वारा टी.बी. रोगियों को पोषण आहार, सिकल सेल जांच, व्यापक जागरूकता तथा विभिन्न प्रकार की निःशुल्क जांच-परामर्श सेवाएँ पिछले चार वर्षों से सतत रूप से प्रदान की जा रही हैं, जिससे समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है।

इसी अवसर पर सांसद अभियान “हर ग्राम–एक काम (ग्रामहिते राष्ट्रहितम्)” का शुभारंभ राज्यपाल के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। लोकसभा-स्तरीय इस जनसंवाद एवं विकास अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पंचायत में केंद्र, केंद्र-प्रायोजित एवं राज्य शासन की योजनाओं के माध्यम से कम से कम एक ठोस जनकल्याणकारी कार्य पूर्ण करना है, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँच सके। अभियान के अंतर्गत सांसद प्रत्येक पंचायत में प्रवास कर युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों से संवाद करेंगे, उनकी आवश्यकताओं को ठोस विकास कार्यों एवं अवसरों में परिवर्तित करेंगे, स्वरोजगार-रोजगार के नए मार्ग सृजित करेंगे तथा स्थानीय उद्योगों एवं लघु व्यवसायों को प्रोत्साहित करेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर तथा अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य सहित अनेक गणमान्य डॉ. प्रकाश शास्त्री एवं अन्य अतिथियों ने सहभागिता कर अपने विचार व्यक्त किए।

स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हृदय रोग, कैंसर, स्त्री रोग, स्तन कैंसर, नाक-कान-गला, हड्डी रोग, शिशु रोग, मूत्र रोग, नेत्र रोग एवं जनरल मेडिसिन संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। उपलब्ध जांच सुविधाओं में ईको, ईसीजी, शुगर (RBS), हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, मोतियाबिंद एवं नेत्र परीक्षण, सर्वाइकल कैंसर जांच, कोलपोस्कोपी, पैप स्मीयर तथा मैमोग्राफी शामिल रहीं। बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर में पहुँचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल द्वारा सिकेल सेल मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र एव टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरित किया गया।

इस अवसर पर सांसद रतलाम-झाबुआ श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष बड़वानी बलवंतसिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष खरगोन श्रीमती नंदा ब्राह्मणे, भाजपा जिला अध्यक्ष बड़वानी अजय यादव, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल, संस्था अध्यक्ष श्रीमती बसंती गजेंद्रसिंह पटेल, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, चिकित्सक, समाजसेवी, एवं बड़ी संख्या में खरगोन-बड़वानी संसदीय क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!