सेंधवा। कलेक्टर ने वरला में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की , मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के हितग्राही के घर पहुँचकर लिया जायजा

जनोदय पंच। सेंधवा। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह गुरुवार सेंधवा जनपद के वरला तहसील के सामुदायिक भवन में आयोजित में जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल संचय-जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यों की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान। जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, एसडीएम सेंधवा श्री आशीष, जनपद सेंधवा सीईओ सुश्री अंजलि बडोले, तहसीलदार वरला श्री मनीष पाण्डेय सहित क्षेत्र के एई, सब इंजीनियर सचिव, जीआरएस एवं अन्य उपस्थित रहे।
जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा
बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जल स्रोतों का पुनरुद्धार और जल संचयन वर्तमान समय की महती आवश्यकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान के तहत चिन्हित तालाबों, बावड़ियों और जल संरचनाओं का सौंदर्यीकरण व गहरीकरण एवं अन्य कार्याे को एकाग्रता और अनुशासित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि इन कार्याे में जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाए ताकि जल संरक्षण एक जन-आंदोलन का रूप ले सके। कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के हितग्राही से की चर्चा
समीक्षा बैठक के पश्चात कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह सीधे वरला तहसील के ग्राम पहुँचीं, जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के हितग्राही श्री राजेश यादव के निवास का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने योजना के तहत प्रदाय किए गए पशुओं के स्वास्थ्य और रखरखाव की स्थिति का अवलोकन किया।उन्होंने हितग्राही से प्रतिदिन होने वाले दुग्ध उत्पादन और उससे प्राप्त होने वाली आय के संबंध में विस्तार से चर्चा की। श्रीमती सिंह ने पशुओं को दिए जाने वाले आहार और टीकाकरण के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर प्रोत्साहित किया।



