खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में किसान कांग्रेस का ज्ञापन, किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के कृषि प्रावधानों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया, वहीं वरला तहसील के चिलारिया में राशन गेहूं बाजार में बेचने के आरोप पर जांच शुरू।

जनोदय पंच. सेंधवा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसान कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि कृषि प्रावधान छोटे किसानों की आजीविका पर असर डाल सकते हैं। विदेशी उत्पादों को रियायत मिलने से उपज के दाम और एमएसपी व्यवस्था पर दबाव बनने की आशंका है।


किसान कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सेंधवा, जिला बड़वानी में भारत-अमेरिका के मध्य हाल ही में संपन्न हुए ट्रेड डील में भारतीय किसानों के हितों की अनदेखी के विरोध में सिलदार सोलंकी, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस कमेटी जिला बड़वानी के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सेंधवा को ज्ञापन सौंपा गया।

छोटे किसानों पर असर की आशंका जताई

सिलदार सोलंकी, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस कमेटी जिला बड़वानी ने कहा कि ट्रेड डील के कृषि संबंधी प्रावधान देश के छोटे एवं सीमांत किसानों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। किसान कांग्रेस ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि विदेशी कृषि उत्पाद कम आयात शुल्क या विशेष रियायतों के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश करते हैं, तो स्थानीय किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त करने में कठिनाई होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (डैच्) व्यवस्था पर अप्रत्यक्ष दबाव बनने की संभावना है, जिससे किसानों की आय अस्थिर हो सकती है।


जनआंदोलन की चेतावनी, समझौता नहीं होगा

सिलदार सोलंकी ने आगे कहा कि देश का अन्नदाता पहले से ही बढ़ती उत्पादन लागत, प्राकृतिक आपदाओं और बाजार की अनिश्चितताओं से जूझ रहा है। ऐसे समय में यदि अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों के माध्यम से विदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जाता है और भारतीय किसानों को असमान प्रतिस्पर्धा के वातावरण में खड़ा किया जाता है, तो यह किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।


कांग्रेस पदाधिकारी और किसान रहे मौजूद

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र गाड़वे, अभिषेक ठक्कर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सीताराम बर्डे, अधिवक्ता चेनु सिंह अछालिया, गजानंद सोलंकी, प्रशांत सेन, रमेश डुडवे, गौतम मोरे, शोभाराम पटेल, श्रीराम आर्य सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं किसानों ने एकजुट होकर किसानों के अधिकारों, सम्मान एवं आर्थिक सुरक्षा की रक्षा हेतु लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!