खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में सात दिवसीय रासेयो शिविर का समापन, युवा और डिजिटल साक्षरता पर रहा फोकस

बड़वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन, समाज सेवा का दिया संदेश

जनोदय पंच। बड़वानी। शासकीय आदर्श महाविद्यालय और विधि महाविद्यालय के संयुक्त संयोजन में मेरा भारत युवा और डिजिटल साक्षरता थीम पर ढाबाबावडी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित किया गया। शासकीय आदर्श महाविद्यालय और विधि महाविद्यालय के रासेयो स्वयंसेवकों ने 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजय गुप्ता, माननीय राज्यसभा सांसद के जनभागीदारी प्रतिनिधि, विशेष अतिथि के रूप में सरपंच सखाराम जी, गांव पटेल श्री तेरसिंह पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री भूपेंद्र रेवाल, डॉ. विजय सोनगड़े, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित, डॉ. बी.एस. मुजाल्दा तथा स्वयंसेवक प्रतिनिधि के रूप में लगीन डूडवे मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद और भीमा नायक के चित्र पर पुष्प अर्पण और पूजा-अर्चन से हुई। वर्षा ने पूजन गीत प्रस्तुत किया तथा विद्यार्थियों ने रासेयो लक्ष्य गीत गाकर शुभारंभ किया।

उद्बोधन, अनुभव साझा और पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राजाराम मुवेल और डॉ. सुनील कुल्हारे ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रभात फेरी, योग-प्राणायाम, परियोजना कार्य, बौद्धिक सत्र, ग्राम संपर्क और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण, नशा मुक्ति और कल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया गया। शिविर अनुभव साझा करते हुए विजय धनगर, वैष्णवी तोमर, सपना बघेल और निर्मल सिंह ने कहा कि शिविर से ज्ञान में वृद्धि हुई और समाज सेवा की भावना विकसित हुई। डॉ. विजय सोनगढ़े ने राष्ट्रप्रथम की भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी।

डॉ. बी.एस. मुजाल्दा ने रासेयो से जुड़े अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि श्री संजय गुप्ता ने सेवा भाव को व्यक्तित्व विकास का आधार बताया। प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित और लगीन ने भी विचार रखे। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल की ओर से उनकी माता स्व. श्रीमती सुशीला बाई उमराव सिंह पटेल की स्मृति में निबंध प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार 5000 रुपये की घोषणा की गई। डॉ. बी.एस. मुजाल्दा ने द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपये और तृतीय पुरस्कार 1100 रुपये देने की घोषणा की। प्रथम स्थान वैष्णवी तोमर, द्वितीय मोहित पटेल और तृतीय विक्की अलावे रहे। कार्यक्रम का संचालन भावना प्रजापत ने किया और आभार मनीषा बामनिया ने माना। शिविर नियंत्रक दिलीप डूडवे और सोनू चौहान रहे। विद्यार्थियों ने प्रेरण गीत और राष्ट्रगान के बाद भोजन ग्रहण किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!