खरगोन-बड़वानीसेंधवा

सेंधवा सिविल अस्पताल में सिकल सेल विशेष शिविर, 139 मरीजों की जांच व उपचार

सिकल सेल उन्मूलन अभियान: 26 मरीज रिएक्टिव, 150 का पेंशन योजना हेतु चिन्हांकन

सेंधवा। सिकल सेल एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में सिकल सुरक्षा अभियान “पेंशन, उपचार और सहारा—हर मरीज का अधिकार” 30 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान कलेक्टर के विशेष मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार 7 फरवरी 2026 को सिविल अस्पताल सेंधवा परिसर में सिकल सेल विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित मरीजों का चिन्हांकन कर उपचार, टीकाकरण, यूडीआईडी और दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यूडीआईडी एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जिला मेडिकल बोर्ड भी उपस्थित रहा।

शिविर में कुल 139 मरीज उपस्थित हुए, जिनमें 61 महिलाएं और 78 पुरुष शामिल रहे। इनमें 32 नए व्यक्तियों की पीओसीटी जांच की गई, जिसमें 26 मरीज रिएक्टिव पाए गए। रिएक्टिव मरीजों के रक्त नमूने प्रमाणिक इलेक्ट्रोफोरेसिस जांच के लिए संग्रहित कर भेजे गए। शिविर के दौरान 17 मरीजों को न्यूमोकोकल वैक्सीन का प्रथम डोज और 4 मरीजों को वैक्सीन का डोज दिया गया।

इसके साथ ही 133 मरीजों की आभा आईडी बनाई गई। जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा 116 मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र और 154 मरीजों के यूडीआईडी तैयार किए गए। वहीं सिकल सेल सकारात्मक नए मरीजों को पेंशन योजना अंतर्गत पंजीबद्ध करते हुए 150 मरीजों का चिन्हांकन कर दस्तावेज संकलित किया गया। शिविर में 116 मरीजों का हाइड्रोक्सियूरिया एवं फोलिक एसिड दवाओं से उपचार भी किया गया। इसके अलावा मरीजों एवं उनके परिजनों के 20 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए। आयुष विभाग सेंधवा द्वारा भी 26 मरीजों का आयुर्वेदिक औषधियों से उपचार किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!