सेंधवा: स्वदेशी वस्तुओं और लघु उद्योग को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम
पूर्व जिलाध्यक्ष ओम खंडेलवाल ने आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला में अपने विचार साझा किए

सेंधवा। देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देकर अपनाना होगा। मेड इन इंडिया की वस्तुओं को हर घर में जगह देनी होगी। लघु उद्योग, व हस्तकला को बढ़ावा देने से हम आत्म निर्भरता की ओर अग्रसर होंगे। अर्थशास्त्र का सिध्दांत है कि आवश्यकता ही विकास की जननी है। हम स्वदेशी वस्तुओं को क्रय करेंगे उतनाही उसका निर्माण होगा। उक्त कथन पूर्व जिला अध्यक्ष ओम खंडेलवाल ने नपा अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय पर दोपहर 11 बजे आत्म निर्भर भारत की कार्यशाला में व्यक्त की।
भाजपा सेवा पखवाड़ा और संवाद कार्यक्रम
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में बनाया जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को आत्म निर्भर भारत की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले से पूर्व जिलाध्यक्ष ओम खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीयता को ही सर्वोपरि मानती है। जो भी योजना बनाई जाती है, राष्ट्रहित को मध्यनजर रखते हुए बनाई जाती है। विकास राष्ट्र के लिए और देश को आत्मनिर्भर बनाने में प्रधानमंत्री मोदी काम कर रहे हैं। इस दिशा में व्यापारी, किसान व मजदूर वर्ग को साथ लेकर संवाद और सम्मेलन आयोजित कर स्वदेशी वस्तुओं के क्रय-विक्रय को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल पवार ने जिला कार्यकारिणी में नियुक्त जिला उपाध्यक्ष छोटू चौधरी, जिला मंत्री विवेक छाबड़ा, मेघा एकड़ी का पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, लक्ष्मी शर्मा, सुरेश गर्ग, गोविंद मामा, ज्योत्सना अग्रवाल, नंदा गुर्जर, प्रिया पवार, प्रकाश निकुम, प्रखर शर्मा, रोहित गर्ग, विवेक तिवारी, रामेश्वर पालीवाल, सुनील शर्मा, दीपक पाटिल, मनोज कानूनगो, कालू सावले आदि उपस्थित थे