खरगोन-बड़वानी

बड़वानी उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूल चयन परीक्षा का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन बड़वानी

जनोदय पंच। बड़वानी। मध्य प्रदेश शासन, भोपाल द्वारा आयोजित उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूल चयन परीक्षा सत्र 2026दृ27 का आयोजन दिनांक 08 फरवरी 2026 को पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल, बड़वानी में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

परीक्षा केंद्र पर कुल 350 छात्र-छात्राओं का पंजीयन किया गया था, जिनमें से 312 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 38 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा का संचालन पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में किया गया।
परीक्षा के दौरान केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। संस्था के प्राचार्य श्री संतोष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा का आयोजन शासन द्वारा जारी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सफलतापूर्वक किया गया। परीक्षा केंद्र पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनुशासन, निगरानी एवं व्यवस्थाओं पर विशेष सतर्कता बरती गई।
परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों ने भी पूर्ण अनुशासन का पालन करते हुए उत्साहपूर्वक परीक्षा में सहभागिता की। कुल मिलाकर उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूल चयन परीक्षा का आयोजन सुचारू, व्यवस्थित एवं पूर्णतः सफल रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!