खरगोन-बड़वानीशिक्षा-रोजगार

स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा पुंज है- डॉ. प्रमोद पंडित

बड़वानी ; शासकीय आदर्श महाविद्यालय, बड़वानी में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मध्य प्रदेश शाखा के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में युवा दिवस के पूर्व सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद पंडित ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों ने पूरे विश्व में भारत की प्राचीन वैभवशाली संस्कृति का गौरव गान कराया। स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत है उनके जीवन के प्रत्येक क्षण और प्रत्यक्ष शब्द हमारे लिए प्रेरक है

महाविद्यालय के भूगोल विभाग के डॉ. दिनेश पाटीदार ने विद्यार्थियों को निबंध विषय को लेकर के मार्गदर्शन देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से भारत संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन मिला है। स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्श का हम अध्ययन करते हैं तो हमें उनसे यह सीख मिलती है कि इस पुरातन राष्ट्र में हर युग ने विश्व को मानवता का संदेश दिया। प्राचीन काल से वर्तमान तक भारत विश्व के लिए प्रेरणा का केंद्र रहा है। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के जिला नोडल डॉ. अनिल पाटीदार ने निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इन्होंने बताया कि निबंध प्रतियोगिता का विषय विभाग के द्वारा निर्देशित किया गया है। स्वामी विवेकानंद के विचारों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका विषय पर विद्यार्थियों ने निबंध लिखा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रसार करना है। यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता के साथ भाषण, पोस्टर निर्माण, जागरूकता रैली जैसे कार्यक्रम आगामी समय में किए जाएंगे। निबंध प्रतियोगिता में रानी वर्मा सुशील, विजय धनगर, वैशाली, निशिका, कनिका, रविंद्र, शीतल ने भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!