खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; गुजरात जाने की फिराक में था आरोपी, बस स्टैंड से घेराबंदी कर पकड़ा

ऑपरेशन हवालात” में बड़वानी पुलिस को सफलता, 4 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

बड़वानी पुलिस ने “ऑपरेशन हवालात” के तहत चार वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। आरोपी मारपीट के मामले में वांछित था। पुलिस टीम की निगरानी और सूचना तंत्र के चलते यह कार्रवाई सफल रही।


 

बड़वानी पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन हवालात” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना बड़वानी पुलिस ने मारपीट के मामले में पिछले चार वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि न्यायालय से जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामील सुनिश्चित करने के लिए सघन अभियान चलाया जाए। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और एसडीओपी बड़वानी दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने लगातार निगरानी रखते हुए गुप्त सूचनाओं का संकलन किया और संभावित स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई की रणनीति बनाई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि स्थायी वारंटी संजय पिता मयाराम मुझाल्दे (23 वर्ष), निवासी चौपाल फलिया बड़वानी, गुजरात मजदूरी के लिए बस स्टैंड पर मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण क्रमांक आरसीटी 35/2023 एवं अपराध क्रमांक 393/2022 के तहत धारा 341, 294, 323 और 506 भारतीय दंड संहिता में मामला लंबित था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में प्र.आर. जगजोध सिंह चौहान और प्र.आर. दीपक डोडियार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस विभाग ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है।


 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!