निवाली में शासकीय मॉडल स्कूल का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनोदय पंच | निवाली पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड निवाली स्थित शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, निवाली में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्याम बरडे की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोकनृत्य, गीत-संगीत एवं नाट्य मंचन ने उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन की अतिथियों द्वारा सराहना की गई।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, संस्कारों के निर्माण और छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर होता है। उन्होंने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि चत्तरसिंह पटेल, वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल सिसोदिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सोनी, मंडल अध्यक्ष श्याम पंडित, संतोष राठौड़, पार्षद अपूर्व ब्राह्मणे, महेश वरसाले, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



