खरगोन-बड़वानी

बड़वानी बेंड-बाजों के साथ निकली गणगौर की पाती, भक्ति गीतों से गूंजा शहर

बड़वानी। गणगौर पर्व के अवसर पर बड़वानी शहर में परशुराम मारवाड़ी ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणगौर की पाती निकाली गई। पाती की शुरुआत शहर के मोटी माता मंदिर से बेंड-बाजों और पारंपरिक गीतों के साथ हुई, जिसमें महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान महिलाओं ने गणगौर माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पाती में दूल्हा उर्वशी गोड़ और दुल्हन पूजा गोड़ बने, जबकि संगीत की प्रस्तुति आयुषी जेमन ने दी।

कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्य सुरक्षा शर्मा, दुलारी शर्मा, प्रियांशी, जया शर्मा, नेहा शर्मा और ममता शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। पारंपरिक वेशभूषा और बेंड-बाजों के साथ निकली इस पाती ने पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बना दिया। रास्ते भर लोगों ने पाती का स्वागत किया और गणगौर माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
वंदना गोड़ और सुनीता शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी और बहू ने 16 दिनों तक विधि-विधान से गणगौर माता की पूजा की थी, जिसके समापन पर सोमवार को विधिवत पाती निकाली गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!