खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

नया आयकर अधिनियम-2025 कर प्रणाली को बनाएगा सरल और पारदर्शी: नेमानी श्रीनिवास

सेंधवा में आयकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नए आयकर अधिनियम-2025 की दी जानकारी

जनोदय पंच। सेंधवा। मुख्य आयकर आयुक्त (ओ.एस.डी.)-1, इंदौर श्री राहुल रमन, तथा अपर आयकर आयुक्त, परिक्षेत्र -4 , इंदौर श्री बाल मुरली कृष्ण, के दिशा-निर्देशन में सेंधवा में आयकर विभाग, सेंधवा द्वारा आयकर जागरूकता और संवाद आउटरीच कार्यक्रम 11 मार्च को शिक्षा प्रसारक समिति, जोगवाडा रोड स्थित परिसर में आयोजित किया गया । जिसे बड़वानी जिला आयकर अधिकारी नेमानी श्रीनिवास, सहायक आयकर आयुक्त, सेंधवा ने संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि नया आयकर अधिनियम-2025 पुराने कानून का ही एक सरलीकृत संस्करण है ।

आपने बताया कि भारतीय प्रत्यक्ष कर प्रणाली के एक बड़े सुधार के रूप में नए आयकर अधिनियम 2025 को लागू किया जाना है, कानून की भाषा और संरचना को न केवल सरल बनाता है अपितु करदाताओं और कर प्रशासन के मध्य आपसी विश्वास और पारदर्शिता को भी सुदृढ़ का प्रयास करता है।
नया आयकर अधिनियम 1 अप्रैल, 2026 से लागू होना है। यह अधिनियम जटिलताओं को कम करने और एक डिजिटल, करदाता-केंद्रित और विवाद-मुक्त कर प्रणाली स्थापित करने का लक्ष्य रखता है। यह आयकर अधिनियम- 2025 पहले से लागू आयकर कानून का एक सरलीकृत, स्पष्ट और करदाता-अनुकूल संस्करण है। नए अधिनियम का उद्देश्य कर प्रणाली को सरल बनाना, अनुपालन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना और करदाताओं और आयकर विभाग के बीच पारदर्शिता और विश्वास को मजबूत करना है।


अपने संबोधन में नेमानी श्रीनिवास ने कहा कि नया आयकर अधिनियम-2025 कर प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि यह पुराने आयकर अधिनियम, 1961 की जटिलताओं तथा धाराओं को समेकित करके दूर करता है, जिससे कर अनुपालन आसान हो जाएगा।
यह अधिनियम छोटे और बड़े व्यवसायों के साथ-साथ सामान्य करदाताओं के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नेमानी श्रीनिवास द्वारा बताया कि इसके साथ ही “कर वर्ष” की एक नई अवधारणा लागू की गई है, जिसके तहत “पिछला वर्ष” और “निर्धारण वर्ष” जैसे तकनीकी और भ्रमित करने वाले शब्दों को खत्म कर दिया गया है और 1 अप्रैल से 31 मार्च तक की एक ही हिसाब अवधि तय की गई है।

इनकम टैक्स एक्ट-2025_ में किए गए विभिन्न प्रावधानों, संबंधित कटौतियों और नए एक्ट को लाने के पीछे के उद्देश्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा कटौतियों और नए एक्ट के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा देवी सरस्वती की प्रतिमा के सामने प्रार्थना करने और दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। इसके बाद मंच पर उपस्थित नेमानी श्रीनिवास, सहायक आयकर आयुक्त, सेंधवा एवं श्री रविन्द्रसिंह मंडलोई का माला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री भूषण जैन, कर सलाहकार ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सीए, टेक्स कंसल्टेंट, व्यापारी और टैक्सपेयर्स मौजूद थे जिनमें गोपाल तायल, गिरवरदयाल शर्मा, अशोक सखलेचा, घनश्याम मित्तल, जितेंद्र सोनी पाटी, मनोज सिव्हल, आयुष बियाणी, सुमीत गांधी, मनिष आशर्मा, उमेश गर्ग, लोकेश मंगल, जितेंद्र नाहटा, रमेश पाल, शैलेंद्र शर्मा, राहुल मंडलोई, हेमंत खेडे सहित गणमान्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन सुनील कुमार पवार, आयकर निरीक्षक, सेंधवा के धन्यवाद-भाषण के साथ हुआ। उन्होंने उपस्थित सभी संगठनों के सदस्यों, व्यापारी एवं करदाताओं से अपील की कि वे नए इनकम टैक्स एक्ट-2025 के बारे में जानकारी अन्य टैक्सपेयर्स तक भी पहुंचाएं; ताकि अधिकाधिक लोग इसके प्रावधानों को समझ सकें और सही और समय पर अनुपालन सुनिश्चित कर सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!