खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

“हेल्मेट पहनें, स्वयं और परिवार को सुरक्षित रखें” – एसपी श्री शुक्ल

पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा हेल्मेट वितरण, सड़क सुरक्षा पर जोर

रमन बोरखड़े। सेंधवा। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा 1 अप्रैल से सभी पुलिसकर्मियों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट धारण करने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक श्री बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर रक्षा समिति, छब्ब्, छैै, आपदा मित्र, नगर पालिका स्वच्छता मित्र एवं पत्रकार बंधुओं को हेल्मेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में योगेश्वर शिक्षा महाविद्यालय, माँ रेवा हॉस्पिटल, महामृत्युंजय, सरस्वती नर्सिंग कॉलेज, संजीवनी हॉस्पिटल एवं साई बाबा हॉस्पिटल द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। उक्त संस्थाओं के सहयोग से थाना बड़वानी पुलिस ने कुल 202 हेल्मेट वितरित किए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, उप पुलिस अधीक्षक महेश सुन्नैया द्वारा निःशुल्क हेल्मेट वितरित किए गए तथा तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों को हेल्मेट धारण करने की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया, जो थाना कोतवाली से कारंजा चौराहा तक निकाली गई।

पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा बताया गया कि भारत में सर्वाधिक मृत्यु के प्रमुख कारणों में सड़क दुर्घटनाएं शामिल हैं तथा पूर्व के आंकड़ों में भी सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर अधिक पाई गई है। उक्त स्थिति को कम करने एवं जनहानि रोकने के उद्देश्य से बड़वानी जिले के मेडिकल हॉस्पिटल्स द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए थाना कोतवाली बड़वानी के साथ समन्वय स्थापित कर नागरिकों को हेल्मेट वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल जिले में एक सकारात्मक संदेश देगी कि नागरिकों की सुरक्षा हेल्मेट के उपयोग में निहित है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेल्मेट धारण करें एवं स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, उप पुलिस अधीक्षक श्री महेश सुनैया, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री बलजीत सिंह बिसेन, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद बघले, नगर रक्षा समिति, एनसीसी, एनएसएस आपदा मित्र, नगर पालिका स्वच्छता मित्र, पत्रकार बंधु एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!