मुख्य खबरेसेंधवा

  अग्रवाल महिला मंडल व बहु मंडल का हल्दी-कुमकुम समारोह और काइट फेस्टिवल

गणेश मंदिर परिसर में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता, संस्कृति और समरसता का संदेश

जनोदय पंच। अग्रवाल महिला मंडल एवं बहु मंडल द्वारा पारंपरिक हल्दी-कुमकुम समारोह एवं काइट फेस्टिवल का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन बसंत विहार में गणेश मंदिर पर किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सहभागिता कर भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता महिला मंडल अध्यक्ष सपना गोयल, ने की। इस अवसर पर मंडल की सचिव ऋतु गोयल, ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला, वहीं कोषाध्यक्ष रजनी तायल, ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों के सहयोग एवं सहभागिता की सराहना की। काइट फेस्टिवल के दौरान रंग-बिरंगी पतंगों से आकाश मनोहारी दृश्य में परिवर्तित हो गया। महिलाओं ने गीत-संगीत, पारंपरिक खेलों एवं आपसी मेलजोल के साथ उत्सव का भरपूर आनंद लिया, पूरे आयोजन में उल्लास, उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम की सफलता में संयोजक किरण तायल, मीना चौमूवाला, संतोष चौमूवाला, सुशीला सीवहल, एवं निर्मला मंगल, का विशेष योगदान रहा। इनके कुशल मार्गदर्शन एवं समर्पण से पूरा आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। साथ ही महिला मंडल की समस्त कार्यकारिणी एवं बहु मंडल की सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में अध्यक्ष सपना गोयल, ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, परंपराओं के संरक्षण एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं। सनातनी परम्परा हमारी संस्कृति व हिंदू रीति रिवाज को जिंदा रखने हेतु हमें ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए ताकि हमारी नई पीढ़ी इस परम्परा के महत्व को समझ कर इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ती रहे। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!