मुख्य खबरेभोपालमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS अधिकारियों के तबादले और प्रभार बदले, देखे स्थानांतरण सूची

MP IAS Transfer: राज्य सरकार ने 26 आईएएस अफसरों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए

मध्यप्रदेश शासन ने 18 जनवरी 2026 को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सचिव, प्रमुख सचिव, आयुक्त और प्रबंध संचालक स्तर के अधिकारियों को विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के तहत शिवशेखर शुक्ला को अध्यक्ष, राजस्व मंडल बनाया गया है। उमाकांत उमराव को प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा शोभित जैन को प्रमुख सचिव, आयुष विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जॉन किंग्सली ए.आर. को सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग नियुक्त किया गया है, साथ ही नर्मदा घाटी विकास, जल संसाधन विभाग और पुनर्वास संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्रीमन शुक्ल को आयुक्त, आदिवासी विकास, भोपाल और स्वतंत्र कुमार सिंह को सचिव, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग बनाया गया है। विशेष गढ़पाले को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, जबलपुर नियुक्त किया गया है, साथ ही ऊर्जा विभाग और विद्युत वितरण कंपनी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आलोक कुमार सिंह को सचिव, मुख्यमंत्री तथा सचिव, खनिज साधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। धनराजू एस को आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल और अनय द्विवेदी को आयुक्त, वाणिज्यिक कर, इंदौर पदस्थ किया गया है।

तरुण राठी को आयुक्त, आदिवासी विकास, भोपाल, अनुराग चौधरी को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ बनाया गया है, साथ ही पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नेहा मारव्या सिंह को अपर सचिव, जनजातीय कार्य विभाग और गौतम सिंह को आयुक्त, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल नियुक्त किया गया है।

वीरेंद्र कुमार को अपर आयुक्त (राजस्व), ग्वालियर संभाग, निधि निवेदिता को आयुक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ महिला वित्त एवं विकास निगम का प्रभार सौंपा गया है। डॉ. फटिंग राहुल हरिदास को संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं तथा राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी का संचालक बनाया गया है।

राजेश कुमार ओगरे को अपर सचिव, वाणिज्यिक कर विभाग, ऋषि गर्ग को प्रबंध संचालक, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, भोपाल, मनीषा सेंतिया को अपर सचिव, गृह विभाग और दिलीप कुमार यादव को प्रबंध संचालक, राज्य पर्यटन विकास निगम नियुक्त किया गया है।

बुद्धेश कुमार वैद्य को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल के साथ विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू जनजाति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दिलीप कुमार कापसे को उप सचिव, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, मलिका निगम नागर को अपर मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भोपाल, दिशा प्रणय नागवंशी को उप सचिव, राजस्व विभाग और वंदना शर्मा को सचिव, राज्य सूचना आयोग, भोपाल नियुक्त किया गया है।

नीचे देखे स्थानांतरण सूची

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!