बड़वानी। रामलला प्राणप्रतिष्ठा की खुशी में श्रीराम चौक पर आयोजन
अयोध्या में ऐतिहासिक आयोजन के साथ कोर्ट चौराहा नामकरण की वर्षगांठ पर कार्यक्रम

जनोदय पंच। बड़वानी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आतिथ्य में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम लला के भव्य मंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर देशभर में हर्ष एवं उत्साह देखने को मिला। बड़वानी नगरपालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान द्वारा स्थानीय कोर्ट चौराहे का नाम बदलकर श्रीराम चौक किया गया। श्रीराम चौक के दो वर्ष पूर्ण होने पर विद्युत सज्जा कर मिठाई बांटी गई।

दरअसल, श्रीराम चौक में भारत के ऐतिहासिक श्रीराम लला के भव्य मंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा की खुशी के साथ-साथ कोर्ट चौराहे का नामकरण श्रीराम चौक किए जाने के दो वर्ष पूर्ण होने पर नगरपालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल द्वारा पार्षदों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी गई। इस दौरान श्रीराम चौक पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई।



