मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

बड़वानी: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने घोषित किए नकद इनाम

जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तेज करने और कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने दो प्रकरणों में आरोपियों पर नकद इनाम की घोषणा की।

जनोदय पंच। बड़वानी जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने दो प्रकरणों में आरोपियों पर नकद इनाम घोषित किया है। सेंधवा शहर और ठीकरी थाना क्षेत्र से जुड़े मामलों में आरोपियों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को नियमानुसार इनाम दिया जाएगा।


फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा

बड़वानी जिले में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर नकद इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया है।

सेंधवा शहर थाना का मामला

थाना सेंधवा शहर में अपराध क्रमांक 97/2025, धारा 498(ए) भादवि के अंतर्गत फरार आरोपी विकास उर्फ डिगंबर पिता साहेब राव पाटिल, उम्र 35 वर्ष, निवासी पिशावर तालुका निजर जिला तापी (गुजरात) की गिरफ्तारी पर ₹1000 (एक हजार रुपये) का इनाम घोषित किया गया है।

ठीकरी थाना का मामला

थाना ठीकरी में अपराध क्रमांक 26/2026, धारा 309(6) बीएनएस के अंतर्गत फरार आरोपी शंकर पिता रमेश केवट, निवासी कटोरा थाना बलकवाड़ा जिला खरगोन की गिरफ्तारी पर ₹5000 (पांच हजार रुपये) का इनाम घोषित किया गया है।

आमजन से सूचना देने की अपील

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त फरार आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो वह निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा नियमानुसार घोषित इनाम राशि प्रदान की जाएगी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!