मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा: विधायक मोंटू सोलंकी के प्रयास रंग लाए, बजट में 5 सड़कों को मंजूरी, कुंडिया–मेदलियापानी को नया निर्माण

कुंडिया–मेदलियापानी 4 किमी सड़क का नवीन निर्माण, चार मार्गों के संधारण कार्य को भी बजट में जगह।

जनोदय पंच। सेंधवा विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से लंबित 5 प्रमुख सड़कों को प्रदेश सरकार के बजट में स्वीकृति मिली है। ग्राम कुंडिया से मेदलियापानी तक 4 किमी नवीन सड़क निर्माण तथा 4 मार्गों के संधारण कार्य मंजूर हुए हैं। इससे हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बजट में 5 महत्वपूर्ण सड़कों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें ग्राम कुंडिया से मेदलियापानी मार्ग (4 किमी) का नवीन निर्माण स्वीकृत किया गया है, जबकि शेष 4 सड़कों को संधारण (मेंटेनेंस/सुधार कार्य) हेतु मंजूरी दी गई है। इससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और विकास को गति मिलेगी।

विधायक मोंटू सोलंकी ने लगातार उठाई थी मांग

विधायक मोंटू सोलंकी द्वारा इन सड़कों की मांग विधानसभा के भीतर और बाहर प्रमुखता से उठाई जाती रही है। विधायक ने विधानसभा में प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण के माध्यम से विषय उठाया, साथ ही मुख्यमंत्री एवं संबंधित मंत्री को पत्र लिखकर सड़क निर्माण एवं संधारण के लिए आग्रह किया था।

दिसंबर 2023 सत्र में उठाया था कुंडिया–मेदलियापानी का मुद्दा

जानकारी के अनुसार दिसंबर 2023 के विधानसभा सत्र में विधायक द्वारा ग्राम कुंडिया से मेदलियापानी तक 4 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु प्रश्न लगाकर मांग रखी गई थी। वर्षों पुरानी इस मांग को अब शासन द्वारा नवीन निर्माण कार्य के रूप में स्वीकृति प्रदान की गई है।

बजट में शामिल सड़कों का विवरण

  • ग्राम कुंडिया से मेदलियापानी मार्ग – 4 किमी (नवीन निर्माण)
    अनुमानित लागत: 6 करोड़

  • वरला–बाखरली मार्ग – 5.80 किमी (संधारण कार्य)
    अनुमानित लागत: 4.06 करोड़

  • हिंगवा–वरला मार्ग – 4.97 किमी (संधारण कार्य)
    अनुमानित लागत: 3.73 करोड़

  • पाड़छा पहुंच मार्ग – 5 किमी (संधारण कार्य)
    अनुमानित लागत: 3.75 करोड़

  • हिंगवा पहुंच मार्ग – 3 किमी (संधारण कार्य)
    अनुमानित लागत: 1.80 करोड़

ग्रामीणों को आवागमन में राहत, सेवाओं तक पहुंच होगी आसान

इन सड़कों के निर्माण एवं संधारण कार्य से ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन सुविधा प्राप्त होगी। किसानों को उपज मंडी तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों को विद्यालय एवं महाविद्यालय आने-जाने में राहत मिलेगी, वहीं आमजन को स्वास्थ्य, बैंकिंग एवं प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। विशेषकर बरसात के मौसम में वर्षों से बनी आवागमन की कठिनाइयों से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

विधायक ने जनता का आभार जताया

विधायक मोंटू सोलंकी ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेंधवा विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र की आवश्यक मांगों को शासन स्तर तक मजबूती से उठाया जाएगा और विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!